करवा चौथ पर क्या करें
01 Nov
0

करवा चौथ पर क्या करें

Posted By: Yagyadutt Times Read: 122

करवा चौथ का व्रत हर सुहागन स्त्री के लिए खास होता है। इस साल यह पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के निर्जला उपवास रखती है और शाम को पति के हाथों से जल पीकर ही अपना व्रत खोलती है। 

करवा चौथ पर क्या करें

करवा चौथ के दौरान व्रतियों को सरगी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा इस शुभ दिन पर सोलह शृंगार करना चाहिए और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। इन छोटी - छोटी चीजों से ही आपका व्रत संपूर्ण होता है।

करवाचौथ के दिन क्या नहीं करना चाहिए 

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को इस पर्व पर सुहाग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी बढ़ सकती है। खासतौर, पर जिन चीजों को सुहाग का प्रतीक माना गया है जैसे - चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, मंगलसूत्र, बिछुआ, आलता आदि। हालांकि व्रत का पारण करने के बाद या फिर अगले दिन अपनी सास को सुहाग की सामग्री दे सकते हैं, जिससे आपके संबंध में मिठास आएगी।

- ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान महिलाओं को काली और सफेद चीजों के उपयोग से बचना चाहिए। इसके अलावा व्रत के दौरान सोना नहीं चाहिए। साथ ही तामसिक चीजों का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ सकता है।



Comments
Write Comment
INDIAN INSTITUTE OF ASTROLOGY & GEMOLOGY © 2024 . All Rights Reserved | IIAG